09/Mar/2008

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने वर्तमान प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अहमद बदाववी के त्यागपत्र की मांग कि है।

कुआलालम्पुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महातीर मुहम्मद ने आज प्त्रकारों से बात करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री ने सत्तारुढ़ गठबंधन को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि चीनी मालाई और भारतीय मूल के लोगों सहित देश के सभी लोग बदावी की कार्यवाहियों से अप्रसन्न हैं। उन्होंने यह बयान सी स्थिति में दिया है कि मलेशिया में देश की स्वतंत्रता के पश्चात, सत्तारुढ़ दल पहली बार चुनावों में दो तिहाई बहुमत प्राप्त नहीं हो सका है।

सत्तारुढ़ दल को चुनावों में दो स उन्तालिस सीटें प्राप्त हुई हैं जबकि दो तिहाई बहुमत के लिए 248 सीटों की आवश्यकता है। राजनैतिक टीकाकारों का मानना है कि देश में बढ़ती हुई मुद्रा स्फीति , अशांति और भेदभावपूर्ण नीतियां मलेशिया में सत्तारुढ़ दल की लोकप्रियता में कमी का कारण बनी हैं।

 

 

मानवाधिकार संगठनों और  डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुश द्वारा उस बिल को वीटो किये जाने की कड़ी निंदा की है।